Jalore
सादगी के साथ ग्राम विकास अधिकारी का मनाया जन्मदिन
Wednesday, 20 October 2021
0
फलसूंड - पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायत फलसूंड के
ग्राम विकास अधिकारी श्री पन्नाराम सारण का जन्मदिन सादगी के साथ फलसूंड
स्थित श्री सैणी मैया गौशाला में बनी ग्राम पंचायत की वाटिका में ग्राम
पंचायत फलसूंड के सरपंच श्री रतन सिंह जोधा व स्थानीय ग्रामीणों के साथ
मनवाया वही सरपंच एवम युवा साथियों द्वारा गौ माता को गुड़ खिलाकर जन्मदिन
को यादगार में बदल दिया जन्मदिन कार्यक्रम में फलसूंड सरपंच रतन सिंह जोधा,
ग्राम विकास अधिकारी पन्नाराम सारण, हजारी कुमावत, रावल सिंह जोधा,लक्ष्मण
राम कड़वासरा, कमल सिंह, गणेश जैन, छैलसिंह खुमानसर, जगदीश जीनगर,
खेताराम, बांकीदास सहित वहां मौजूद रहे |
ग्राम विकास अधिकारी पन्नाराम सारण ने अपने जन्मदिन पर गौ माता सेवार्थ संस्थान को 11000 रुपए भेंट किए
सभी को अपना व अपनो का जन्मदिन गौशाला में मनवाने की अपील की
फलसूंड सरपंच श्री रतन सिंह जोधा ने सभी से अनुरोध किया कि आपका या
आपके किसी परिवार के सदस्यों का जन्मदिन हो तो आप घर में नही मनाकर यदि
गौशाला में मनाना शुरू कर दे तो हमेशा गौ माता का आशीर्वाद उन पर बना रहता
है
Previous article
Next article